पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छोटी खाटू के दरगाह मोहल्ले में नहीं आ रहा पानी, महिलाओं ने मटके फोड़ जताया विरोध

छोटी खाटू के दरगाह मोहल्ले में नहीं आ रहा पानी, महिलाओं ने मटके फोड़ जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | छोटी खाटू

गांव के दरगाह मोहल्ले में कई महीनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। लोगों को परेशानी हो रही है। खाती नाडिया जाफर के पास बने जीएलआर से नीचे साइयों के मोहल्ले में कई महीनों से पानी की सप्लाई सुचारू नहीं हो रही है। रोजेदार औरतों ने पीएचईडी के कर्मचारियों के सामने मटके फोड़कर प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं होने पर हाईवे जाम कर प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि पेयजल किल्लत की समस्या से पीएचईडी कर्मचारियों को कई बार अवगत कराया गया। कलेक्ट्रेट में भी शिकायत दी गई। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। तेज गर्मी के मौसम में भी विभाग पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं करवा पा रहा है। यहां टैंकरों से भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। महिलाओं ने बताया कि रमजान के महीने में रोजे के बावजूद पानी नहीं मिलना सरकारी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करता है। इस बारे में पीएचईडी के जेईएन अशोक ढाका का कहना है कि इस इलाके में पाइप लाइन की समस्या है। हम पाइप लेने मंगलाना आए हुए हैं। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा। आगामी 10 दिन में नहर का पानी घर-घर तक पहुंच जाएगा।

छोटी खाटू. पीएचईडी ऑफिस के सामने मटका फोड़कर प्रदर्शन करतीं महिलाएं।

खबरें और भी हैं...