पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लूट की रकम तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

लूट की रकम तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगलियावास पुलिस ने मकरेडा रेलवे लाइन के पास बाइक सवार से लूट की वारदात में संलिप्त आरोपियों की निशानदेही से पुलिस ने रविवार को लूट की रकम तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त कर ली। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।

मामले की जांच कर रहे मांगलियावास थाने के एएसआई कान सिंह नरुका ने बताया मायापुर व दौराई में पोल्ट्री फार्म की छत बांधने का काम निपटाकर शुक्रवार रात्रि मोटरसाइकिल पर गांव जा रहा था। उसके पास मजदूरी के 10 हजार रुपए थे। केसरपुरा मैदा मिल के कच्चे रास्ते से मकरेडा की रेलवे पटरियों के पास निेतेश तथा उसके साथी बबलू रावत ने मारपीट कर 10 हजार रुपए, आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि कागजात लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने केसरपुरा के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को रविवार को अजमेर के अवकाश कालीन न्यायालय में पेश किया।

जहां पुलिस की मांग पर उन्हें 1 दिन के रिमांड पर सौंप दिया गया। पुलिस ने रिमांड पर लेने के बाद रविवार को ही कार्रवाई करते हुए आरोपियों की निशानदेही पर केसरपुरा से लूट की रकम आदि बरामद कर ली।

खबरें और भी हैं...