मांगलियावास में हजरत फतेहशाह का उर्स शुरू
जेठाना| मांगलियावास कल्पवृक्ष के पास स्थित हजरत फतेहशाह व मंगलशाह का सालाना उर्स रविवार को गुसल के साथ विधिवत शुरू हुआ। सोमवार को शाम 5 बजे चादर पेश की जाएगी। सोमवार को शाम 7 बजे तथा मंगलवार सुबह 7 बजे लंगर तकसीम होगा। इसी दिन महफिल ए कव्वाली का प्रोग्राम रखा गया है। जिसमें अनवर अजमेरी तथा नसीमा परवीन कव्वाली पेश करेंगी। खिदमतगार गुलाम रसूल तथा कोषाध्यक्ष शब्बीर भाई ने बताया कि हाजी इस्माइल शाह, फारुख भाई, बफाती शाह, गुलाब भाई, शेर मोहम्मद, चांद मोहम्मद, अब्दुल सत्तार, बाबू उर्फ रमजान, हाजी उमराव, मोहम्मद रफीक, छोटू भाई, उस्मान भाई, सुमन भाई, सलीम लोहार आदि का सहयोग रहेगा।