कुल की रस्म के साथ उर्स संपन्न
जेठाना| मांगलियावास कल्पवृक्ष के पास स्थित हजरत फतेहशाह व मंगलशाह का सालाना उर्स मंगलवार को कुल की रस्म के साथ सम्पन्न हुआ। मुस्लिम समुदाय के अकीदतमंदों ने उर्स शरीफ में शिरकत कर शबाब ए दारेन हासिल की। उर्स में सोमवार शाम धर्मावलंबियों द्वारा सामूहिक रूप से चादर पेश की गई। सोमवार को शाम 7:00 बजे तथा मंगलवार सुबह 7 बजे लंगर का आयोजन किया गया। बीती रात्रि महफिल ए कव्वाली का प्रोग्राम रखा गया। इसमें प्रख्यात कव्वाल अनवर अजमेरी तथा कव्वाल नसीमा परवीन द्वारा अपने हुनर का प्रदर्शन कर समा बांध दिया। कार्यक्रम के मध्यांतर कांग्रेस नेता पदम छाजेड़, शेख मुखत्यार, एएसआई सोहन सिंह का स्वागत किया गया।