पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झपकी लगने से आइसक्रीम से लदा मिनी ट्रक पलटा

झपकी लगने से आइसक्रीम से लदा मिनी ट्रक पलटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेठाना| मांगलियावास बाईपास स्थित सिक्सलेन पुलिया पर शुक्रवार अलसुबह चालक को झपकी लगने से आइसक्रीम से लदा एक मिनी ट्रक सर्विस रोड पर पलटी खा गया। हादसे में मिनी ट्रक का चालक घायल हो गया। जेठाना सिक्स लेन पुलिया के ऊपर शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे आइसक्रीम से लदा मिनी ट्रक जयपुर से जोधपुर जा रहा था। इस दौरान चालक को झपकी आने से मिनी ट्रक सेल्फ बैरियर से टकराने के बाद असंतुलित होकर पुलिया पर सर्विस रोड के किनारे पलटी खा गया। हादसे मे मिनी ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं उसमें भरी आइसक्रीम अस्त व्यस्त हो गई। मिनी ट्रक का चालक जयपुर में सांगानेर निवासी ताराचंद पुत्र नवर| सिंह चोटिल हो गया। हादसे की सूचना पर मांगलियावास पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से पलटी खाए मिनी ट्रक को सीधा करवाकर सड़क किनारे किया गया। फिलहाल किसी पक्ष ने दुर्घटना का मामला दर्ज नहीं कराया है।

खबरें और भी हैं...