पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लीडी में बीसलपुर की लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर खेतों की सिंचाई, 7 के खिलाफ मुकदमा

लीडी में बीसलपुर की लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर खेतों की सिंचाई, 7 के खिलाफ मुकदमा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगलियावास थाना अंतर्गत लीडी गांव में पेयजल सप्लाई के लिए भी बिछाई हुई बीसलपुर लाइन से अवैध कनेक्शन कर खेतों की सिंचाई करने का मामला सामने आया है। बीसलपुर लाइन को क्षतिग्रस्त कर पानी चोरी करने व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर सहायक अभियंता ने मांगलियावास थाने में 7 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मामले में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता कैलाश मील ने सोमवार को मांगलियावास थाने में दर्ज कराएं मामले में बताया कि लीडी में पेयजल वितरण के लिए बिछी बीसलपुर लाइन से लीडी निवासी महेंद्र पुत्र मांगू, हंसराज पुत्र रामेश्वर छीपा, नरेंद्र पुत्र घासीराम जाट, शिवजी पटवारी, लामाना रोड पर सांवरा पुत्र हरजी जाट, शिवजी राम पुत्र मांगू मेघवंशी, लामाना चढ़ाई के पास खाती के घर के सामने 1 पॉइंट, लामाना चढ़ाई पर ही मुरादा पोल्ट्री फार्म के पास दूसरा पॉइंट मिला। जहां से आरोपी बीसलपुर लाइन क्षतिग्रस्त कर अवैध कनेक्शन लेकर अपने खेतों पर फसल की सिंचाई कर रहे थे। बीसलपुर लाइन को क्षति ग्रस्त कर सिंचाई करने से लीडी की जीएलआर टंकी बीते दो माह से तय समय में नहीं भर पा रही थी। जिससे गांव में पेयजल वितरण की व्यवस्था गड़बड़ाने लगी थी। आकस्मिक निरीक्षण में पोल खुलने पर सहायक अभियंता कैलाश मील ने सातों आरोपियों के खिलाफ सोमवार को मांगलियावास थाने में पानी चोरी व सरकारी संपत्ति को नुकसान का मामला दर्ज करवाया। आरोपियों द्वारा पानी चोरी के लिए लाइन को क्षतिग्रस्त करने से मार्ग में कई जगह पोखर पानी से भरे हुये मिले। तीन माह पहले भी पानी चोरी पर तत्कालीन सहायक अभियंता तरुण शर्मा ने 30 अवैध नल कनेक्शन हटाने की कार्रवाई कर ग्रामीणों को पाबंद किया गया। लेकिन इसका ग्रामीणों पर कोई असर नहीं पड़ा। ग्रामीण घरों में अवैध नल कनेक्शन के साथ ही खेतों में भी अवैध नल कनेक्शन लेने शुरू कर दिए और फसल की पिलाई करने लगे।

खबरें और भी हैं...