ध्वनि प्रदूषण करने पर टेप रिकॉर्डर जप्त, चालक गिरफ्तार
जेठाना | सराधना में हॉस्पिटल के सामने तेज आवाज में टेप रिकॉर्डर बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने पर एक ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्यवाही कर पाबंद किया गया। मामले में मांगलियावास पुलिस बुधवार को गश्त करती हुई सराधना हॉस्पिटल पहुंची। इस दौरान सराधना हॉस्पिटल के सामने एक ट्रैक्टर चालक अजमेर की तरफ से तेज गति में टेप रिकॉर्डर बजाता दिखा। वह तेज आवाज में टेप रिकॉर्डर बजाकर अस्पताल की गतिविधियों में खलल डाल रहा था। इस पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक केसरपुरा निवासी शैतान पुत्र नानू सिंह रावत को रोक ट्रैक्टर पर लगे टेप रिकॉर्डर, मेमोरी कार्ड व स्पीकर जप्त कर लिए। शैतान सिंह को अलग से गिरफ्तार किया गया।