जेठाना| सराधना मे शुक्रवार को अजमेर विकास प्राधिकरण के दल ने कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री राजस्थान पोर्टल पर की गई शिकायत के आधार पर चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाकर सैकड़ों बीघा भूमि को अतिक्रमियों से मुक्त कराया। अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को अजमेर एडीए के तहसीलदार राम सिंह के नेतृत्व में गिरदावर भानु प्रताप, पटवारी गिरधारी, कनिष्ठ अभियंता नवनीत के दल ने सराधना पटवारी वीरेंद्र व ग्राम पंचायत सराधना के जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर सराधना के दक्षिण दिशा में झड़ूभाली-देवजी की डांग परिक्षेत्र में रास्ते पर अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन ने 80 फीट चौड़े और करीब 300 फीट लम्बे क्षेत्र को चरागाह के लिए मुक्त करवाया। प्रशासन की कार्यवाही के साथ मांगलियावास पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। कार्यवाही से चरवाहे और कृषि भूमि से अतिक्रमियों के विरोध के बावजूद कार्यवाही को अंजाम दिया।