पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगरोल में कई माह से अटका जलाशय का काम शुरू, पानी की समस्या दूर होने का दावा

मांगरोल में कई माह से अटका जलाशय का काम शुरू, पानी की समस्या दूर होने का दावा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगरोल| कस्बे में कई दिनों से अटका हुआ जलदाय विभाग की ओर से प्रस्तावित जलाशय का काम पुलिस और प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद शुक्रवार को शुरू हुआ। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता नरेश सुमन ने बताया कि पेयजल आपूर्ति में सुधार करने के लिए बुनकर कॉलोनी में तीन लाख लीटर की क्षमता वाला 36 लाख की लागत से जलाशय बनवाया जाना था, जिसके लिए नगरपालिका की आेर से भूमि भी आवंटित कर दी गई थी, लेकिन बुनकर कॉलोनी के कुछ लोगों ने इस पर विवाद बता कर काम का विरोध किया। इसके चलते कई माह से यह काम अटका था। शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन के सहयोग से चिह्नित जगह पर ठेकेदार के साथ पहुंच कर हो रहे अतिक्रमण को हटवा कर जलाशय का काम शुरू कर दिया गया। (शेष|17 पर)

खबरें और भी हैं...