मांगरोल| भारतीय युवा जनशक्ति पार्टी के बैनर तले कस्बे में गरीब, मजदूर, किसानों की महापंचायत हुई। जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मीठालाल जैन ने संबोधित किया।
जैन ने कहा कि वर्तमान सरकारें किसानों, मजदूरों व दलितों का शोषण कर रही है। इनके खिलाफ सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना पड़ेगा। इसके लिए उनकी पार्टी जीजान से लड़ रही है। सभा को प्रदेशाध्यक्ष मुरलीराम गुर्जर, संभागीय प्रभारी देवेंद्र मीणा, डाॅ. सीमा सिंह, रूपसिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया। महापंचायत से पूर्व कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।