पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सुमन फिर बने ब्लाॅक अध्यक्ष

सुमन फिर बने ब्लाॅक अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगरोल| प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लाॅक मांगरोल की वार्षिक बैठक मऊ बालाजी धाम पर आयोजित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेंद्रसिंह चौहान की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पूर्व के कार्यकाल से प्रभावित होकर सभी स्कूल संचालकों ने फिर से सीताराम सुमन को ब्लाॅक अध्यक्ष की कमान सौंपी। जिनका सभी सदस्यों ने स्वागत किया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश पारेता, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम सुमन, जिला संरक्षक धनराज टेलर ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं ब्लाॅक अध्यक्ष सुमन ने जिलाध्यक्ष की सहमति से नवीन कार्यकारिणी में सचिव रवि कुमार नागर, उपाध्यक्ष रामस्वरूप राठौर, राधेश्याम नागर, महावीर मालव, कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता तथा मीडिया प्रभारी के पद पर पुरुषोत्तम मेहरा को नियुक्त किया। बैठक में सीसवाली, बोहत, बमोरीकलां, भटवाड़ा व ईश्वरपुरा आदि गावों के निजी स्कूल संचालक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...