चोर से बाइक बरामद, पूछताछ जारी
मांगरोल| स्थानीय पुलिस ने बुधवार को एक बाइक चोर को पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार रावल-जावल सम्मेलन से चोरी हुई बाइक की जांच करने पर बालूंदा चौकी से पुलिस ने इरशाद अली को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। इससे अन्य बाइक चोरियों का भी खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।