बोरदा गांव के मुक्तिधाम परिसर से हटाया अतिक्रमण
मांगरोल. बोरदा स्थित मुक्तिधाम से अतिक्रमण हटाया गया।
मांगरोल| समीपवर्ती ग्राम पंचायत किशनपुरा के बोरदा गांव स्थित मुक्तिधाम परिसर में हो रहे अतिक्रमण को ग्राम पंचायत व प्रशासन की सहायता से हटाया गया। साढ़े तीन बीघा भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से हटाया गया। इस अवसर पर सरपंच दिलीप मीणा, नायब तहसीलदार सियाराम मीणा सहित पुलिसकर्मी मौजूद थे।