मांगरोल में पेंशनर समाज की बैठक 20 को
मांगरोल| राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा की बैठक 20 मई को दोपहर 12 बजे पुराने मिडिल स्कूल में होगी। संयुक्त मंत्री मोहनलाल बैरवा ने बताया कि बैठक में कार्यकारिणी के पदाधिकारी कई समस्याआें पर विचार-विमर्श करेंगे। वहीं माह अप्रैल से पेंशनधारियों को दवाइयों का पुनर्भरण नहीं किया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यदि समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो पेंशनरों को आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।