मांगरोल| पुलिस ने बुधवार को पकड़े बाइक चोरी के आरोपी से पूछताछ कर दो बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार बाइक चोरी के आरोप में इरशाद अली से पूछताछ के बाद दो बाइक बरामद की हैं। इरशाद की अपनी निशानदेही पर दो ओर बाइक बरामद की हैं। अब तक तीन बाइकों का सुराग लग चुका है। अन्य वारदातों का खुलासा भी हो सकता है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।