पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वसीयत के मामले में फिर सुनवाई की अपील पर हंगामा

वसीयत के मामले में फिर सुनवाई की अपील पर हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्व लोक अदालत शिविर जलोदा तेजाजी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर हुआ। शिविर के दौरान एक वसीयत की जांच मामले में किसान संघ के जिला संयोजक घनश्याम मीणा और तहसीलदार रामकिशन मीणा के बीच तनातनी हो गई। हंगामा हो गया।

घनश्याम मीणा का कहना था कि उसकी माता गुलाबबाई ने पौत्र कपिल के नाम एक वसीयत पंजीकृत करवाई थी, जिसकी जांच तहसीलदार द्वारा की जा रही। इसमें उसको और उसकी बहनों के पक्ष को भी सुना जाए। उसके बाद ही फैसला किया जाए। तहसीलदार रामकिशन मीणा का कहना था कि इस मामले का फैसला वह 15 मई को कर चुके हैं। अब इसमें कुछ भी सुनवाई संभव नहीं है, तो फिर घनश्याम मीणा फैसले की छायाप्रति मांगने लगे। लेकिन, फाइल नहीं होने की बात कहकर विवाद को टाला गया। इसी बात को लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

उपस्थित लोगों तथा शिविर में पहुंचे जिला प्रमुख नंदलाल सुमन तथा एसडीएम प्रमोद कुमार सिंघव की समझाइश के बाद कहा गया कि फैसले की नकल लेकर आप अपील कर सकते हैं। इस शिविर में एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार रामकिशन मीणा सहित पूरी राजस्व टीम उपस्थित रही। उधर, शिविर में 250 खातों में नाम दुरुस्त किए गए, 30 नामांतरण खोले,162 लोगो को राजस्व नकलें दी गईं। एक खातेदारी अधिकार, एक गैर खातेदारी, 6 खाता विभाजन, 4 सीमाज्ञान और एसडीएम कार्यालय द्वारा 9 दावों को निस्तारण किया गया।

खबरें और भी हैं...