पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौलाइयों की आग खलिहान तक पहुंंची, दमकल ने बुझाई

नौलाइयों की आग खलिहान तक पहुंंची, दमकल ने बुझाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसवाली| पाकलखेड़ा के समीप स्थित खेतों की नौलाइयों में गुरुवार को आग लग गई। जो तेज हवा के साथ बढ़ते-बढ़ते गांव के पास खलिहानों तक पहुंच गई। आग से गांव के पास स्थित बाग के पेड़-पौधे जल गए। आग को बढ़ते देख ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। साथ ही प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलने पर मांगरोल नगरपालिका की दमकल एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस मौके पर शाहपुरा पटवारी पुष्पेंद्र शर्मा, उपसरपंच रामप्रसाद नागर, पंचायत सहायक रामपाल पोटर, जसराज नागर, रामकरण नागर, रामकल्याण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...