पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्व शिविर में समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीण

राजस्व शिविर में समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज. न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को खंडेला अटल सेवा केंद्र पर राजस्व शिविर का आयोजन एसडीएम गोपाललाल मीणा की अध्यक्षता में किया गया।

इस दौरान ग्राम पंचायत की ओर से पहले से ही शिविर काे लेकर प्रचार-प्रसार करने से भीषण गर्मी के बावजूद सुबह से ही ग्रामीणों का शिविर स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके बाद ग्रामीणों का प्राथमिकता के साथ राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करने के साथ ही जमाबंदी, नकलें, पैमाइश के आवेदन लेने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भी लाभ दिया गया। इस दौरान उज्ज्वला योजना के तहत गैस किट भी बांटे गए। इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, बीडीओ दिवाकर मीणा, डीएसओ हरलाल मीणा, बीसीएमओ डॉ. अभिषेक बंदावला, सरपंच महेंद्र कुमार, ग्राम विकास अधिकारी जगदीश सहरिया आदि मौजूद थे।

मांगरोल. मऊ में राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित किया गया। जिसमें एसडीएम प्रमोद कुमार सिंघव, तहसीलदार रामकिशन मीणा सहित नायब तहसीलदार सियाराम मीणा राजस्व टीम के साथ मौजूद थे। शिविर में 17 खातों में नाम दुरुस्त किए गए, 43 नामांतरण खोले गए, 124 लोगों को राजस्व नकलें दी गई, 6 लोगों को खातेदारी अधिकार, गैर खातेदारी 5, हकत्याग 2, खाता विभाजन 5, सीमाज्ञान 4, पंचायत राज के तहत 13 पट्टों के आवेदन मिले। इसके अलावा कई अन्य कार्य किए गए।

खबरें और भी हैं...