पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंपनी डायरेक्टर को धमकियां देने, 10 लाख की डिमांड करने वाला गिरफ्तार

कंपनी डायरेक्टर को धमकियां देने, 10 लाख की डिमांड करने वाला गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेस्टेक स्थित एक कंपनी की महिला व साथी डायरेक्टर को कभी फोन तो कभी फेसबुक पर गलत कमेंट्स डाल देता था। दोनों को डरा-धमका कर 10 लाख रुपए की डिमांड करने लग गया था। परेशान महिला डायरेक्टर गुरलीन कौर व नरेश कुमार ने फेज-11 पुलिस थाना को इसकी शिकायत दी थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 385,387,389,506,509 के तहत केस रजिस्टर्ड कर लिया था। रविवार रात आरोपी 35 साल के लीलाधर तापरिया को बीकानेर के एक गांव नौखा से पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर 19 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर लिया है।

इन्वेस्टिगेशन आॅफिसर नरेंद्र सूद ने बताया कि पुलिस को महिला डायरेक्टर ने शिकायत दी थी। कहा कि पिछले कुछ महीनों से एक अज्ञात शख्स अलग-अलग नंबरों से उनको धमका रहा है। कंपनी को बदनाम करने के नाम पर ब्लैकमेल कर रहा है। उसने 10 लाख रुपए की डिमांड की है। जब पैसे देने से मना कर दिया तो उसने फेसबुक पर कंपनी के खिलाफ गलत कमेंट कर उसे आगे शेयर किया।

घरवालों को भी फोन करने कर दिए थे शुरू

पुलिस को दी शिकायत में कंपनी के दूसरे डायरेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने कंपनी को बदनाम करने के लिए उससे भी पैसों की डिमांड शुरू कर दी थी। वह पांच लाख रुपए से शुरू हुआ और फिर 10 लाख रुपए तक पहुंच गया। उसे फंसाने के लिए बहाने से पैसे लेने के लिए मोहाली भी बुलाया लेकिन वह नहीं आया। यही नहीं आरोपी ने उनके घरवालों व बच्चों तक के मोबाइल व लैंडलाइन नंबर लेकर फोन करने शुरू कर दिए। परेशान होकर दोनों पुलिस को शिकायत की।

क्रिकेट बुकी, घरवालों ने कर रखा है बेदखल

इन्वेस्टिगेशन आॅफिसर एडिशनल एसएचओ नरेंद्र सूद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर लिया था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस पार्टी सूरत गई थी। लेकिन वहां घर पर मां-बाप व भाई-बहन मिले। उन्होंने बताया कि लीलाधर काे बेदखल कर रखा है, क्योंकि उसकी आदतें ठीक नहीं हैं। वह गुजरात में क्रिकेट बुकी का काम भी करता था। घरवालों ने ही एडिशनल एसएचओ नरेंद्र सूद को बताया कि आरोपी को जब से बेदखल कर रखा है वह उनके पुश्तैनी गांव बिकानेर के नौखा स्थित अपने घर में रहता है। सूरत से पुलिस पार्टी फिर नौखा गांव पहुंची और वहां पर आरोपी को पकड़ लिया।

गोबिंदपुरा एरिया में डेवलपमेंट चार्ज लगाने के लिए निगम ने प्रशासन के पास भेजा प्रस्ताव

सिटी रिपोर्टर | मनीमाजरा

नगर निगम ने गोबिंदपुरा एरिया में डेवलपमेंट चार्ज लगाने के मामले को प्रशासन के पास उठाया है। नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर अनिल गर्ग ने मंगलवार को स्थानीय पार्षद जगतार सिंह व नगर निगम के डिप्टी मेयर विनोद अग्रवाल एवं रोड विंग के एसडीओ बलराज के साथ एरिया का निरीक्षण किया। स्थानीय निवािसयों ने उन्हें बताया कि इस एरिया काे प्रशासन ने वर्ष 2009 में अधिग्रहण से मुक्त कर दिया था। तब से यह मामला अधर में लटका हुआ है। इसी के चलते नगर निगम को वित्तीय घाटा भी हो रहा है।

एडिशनल कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस एरिया का सर्वे किया जाए, ताकि मकानों का जायजा लिया जा सके। वहीं, पूरे एरिया में डेवलपमेंट चार्ज लगाने के लिए प्रशासन तक प्रस्ताव भेजने के लिए भी कहा। स्थानीय पार्षद जगतार सिंह, डिप्टी मेयर विनोद अग्रवाल, भाजपा नेता रविंद्र मान व शैंकी ने एडिशनल कमिश्नर से कहाकि प्रशासन ने कुछ एरिया में डेवलपमेंट चार्ज लगाए हैं। उसी हिसाब से इस एरिया में भी डेवलपमेंट चार्ज लगाए जाएं। एडिशनल कमिश्नर ने इसी हिसाब से प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए हैं। लोगों ने मांग की कि मनीमाजरा के दर्शनी बाग व शांतिनगर एरिया में 800 रुपए के हिसाब से डेवलपमेंट चार्ज लगाया था। इसी हिसाब से गोबिंदपुरा में लगाया जाए ताकि लोगोंे को प्रशासन से अन्य सहूलियतें मिल सकें।

एडिशनल कमिश्नर ने मनीमाजरा की मोटर मार्केट एरिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...