महिला पर हमला: 4 दांत टूटे, नाक की हड्डी में फ्रेक्चर
इंदिरा कॉलोनी में किस कदर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ समय पहले एक व्यक्ति ने महिला का गला सरेआम रेत दिया था। अब एक महिला पर हमला किया गया है। हमले में महिला के 4 दांत टूट गए हैं, नाक की हड्डी में फ्रेक्चर है। आंखों के आसपास चोट लगने से चेहरा इतना सूज गया है कि आंखें खुल तक नहीं पा रही हैं। महिला बोलने में भी असमर्थ है। मकान नंबर-264, न्यू इंदिरा कॉलोनी की नीरू ने पुलिस में शिकायत दी है कि 16 अप्रैल की रात उसके बेटे को कुछ लोगों ने लूटने का प्रयास किया। वह बचकर घर की ओर आ गया। उसके पीछे कुछ लड़के आ गए। देवरानी आशा घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान राहुल, आशीष व राहुल के पिता रमेश ने आशा पर पत्थरों से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए उसके पति व देवर पर भी हमला किया गया। एसएचओ राजीव कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ 107/51 सहित धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया है। नीरू ने आरोप लगाया कि पुलिस ने राहुल व आशीष के खिलाफ मामूली धारा लगाई।
ये फोटो आपको विचलित कर सकती है
ये फोटो हम इसलिए छाप रहे हैं ताकि दिखा सकें कि महिला को कितनी बर्बरता से पीटा गया है।
सिटी रिपोर्टर | मनीमाजरा