6 साल की बच्ची से कर रहा था छेड़छाड़, लोगों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले
पंचकूला | 6 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने वाले 35 साल के उस्मान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सेक्टर-26 मदनपुर में 6 साल की बच्ची के साथ सोमवार देर रात एक आदमी ने छेड़छाड़ की थी। आरोपी को लोगों ने मौके पर ही दबोच लिया। जिसके बाद उसकी पिटाई भी की। बच्ची के घरवालों ने मामले की शिकायत सेक्टर-5 महिला पुलिस थाने में दी।
यहां छेड़छाड़ का अारोप
मनीमाजरा | मनीमाजरा की लड़की ने पड़ोसी पर घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी दीपक व सतपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।