रिटायर्ड एसडीओ ने ड्राइवर पर लगाया हमले का आरोप
रिटायर्ड एसडीओ ने ड्राइवर पर लगाया हमले का आरोप
मनीमाजरा। नगर निगम हॉर्टिकल्चर विंग के रिटायर्ड एसडीओ कमल तारा ने अपने ही विभाग के ड्राइवर पर हमला करने का आरोप लगाया है। कमल तारा का कहना है कि बुधवार को वह मॉडर्न कॉम्प्लेक्स स्थित अपने घर में थे। इसी दौरान हॉर्टिकल्चर विंग में तैनात ड्राइवर मित्रपाल व ठेकेदार का कारिंदा अंग्रेज सिंह उसके घर में आए और उससे बात करने के बहाने उसे घर से नीचे ले गए। मॉडर्न कॉम्प्लेक्स मार्केट के पीछे अंग्रेज सिंह ने उसे पकड़ा और मित्रपाल ने सिर पर डंडे से वार किया। इस कारण वह घायल हो गया। वह मनीमाजरा के सरकारी अस्पताल में एडमिट है। मित्रपाल ने सोने की अंगूठी व चेन भी स्नैच कर ली है। मनीमाजरा थाने के एसएचओ कर्मचंद का कहना है कि पुलिस के पास दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है।