मनीमाजरा| मनीमाजरा थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार को पुलिस के उच्च अधिकारियों ने वीरवार को लाइन हाजिर कर दिया है। अनिल कुमार एक्सीडेंट के एक मामले में पैसों के एवज में राजीनामा करवा रहे थे। इसी के चलते उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है।
यह था मामला : यहां मॉडर्न कॉम्प्लेक्स के बीएसएनएल चौक के पास ऑटो व मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई थी। टक्कर में मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। ऑटो चालक इसमें शिकायतकर्ता था। सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार इस मामले मंे जांच अधिकारी थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार अनिल कुमार 3 लाख रुपए में इस एक्सीडेंट के मामले को रफादफा करवा रहे थे।