पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिल्डिंग ब्रांच व नगर निगम के अफसरों ने किया ढिल्लों कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण

बिल्डिंग ब्रांच व नगर निगम के अफसरों ने किया ढिल्लों कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीरवार को चंडीगढ़ प्रशासन की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों व नगर निगम के कर्मचारियों ने यहां ढिल्लों कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया। टीम में एसडीओ व जेई लेवल के कई अधिकारी मौजूद थे। हाल ही में नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर द्वारा निगम के अधिकारियों को कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करने के आदेश दिए थे। दरअसल, ढिल्लों कॉम्प्लेक्स द्वारा वाॅयलेशन की गई है। इसी को लेकर यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। निगम द्वारा इसी के चलते इस कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया गया है।

ढिल्लों कॉम्प्लेक्स द्वारा वायलेशन की सूची कोर्ट में न लगाने पर की गई जांच : बताया गया कि ढिल्लों कॉम्प्लेक्स को प्रशासन द्वारा वाॅयलेशन के नोटिस दिए गए थे। कोर्ट में इसकी सूची साथ में लगाई नहीं गई थी। निगम द्वारा इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। यही वजह है कि विभाग द्वारा फिर से इसकी जांच की गई है।

खबरें और भी हैं...