पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरानी रंजिश के चलते किया लड़के का कत्ल, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

पुरानी रंजिश के चलते किया लड़के का कत्ल, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीमाजरा किले के पास 26 साल के बलदेव की हत्या सीसीटीवी में कैद हुई है। बलदेव की रविवार देर रात चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी। मनीमाजरा थाने के एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया कि बलदेव के भाई विनोद ने हत्या का आरोप आरे वाली गली में रहने वाले कालू पर लगाया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिस स्थान पर बलदेव की हत्या हुई, उसके पास सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा कब्जे में लिया है। फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक बलदेव के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

एसएचओ रंजीत सिंह का कहना है कि बलदेव और कालू के बीच पुरानी रंजिश थी। दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ। एक-दूसरे को उन्होंने बुलाना भी छोड़ दिया था। मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई ट्रांसपोर्ट एरिया सेक्टर-26 में काम करता था। छुट्‌टी करने के बाद जब वह ट्रांसपोर्ट एरिया से घर लौट रहा था तो डेरा साहब गुरुद्वारे के पास कमल उर्फ बूमला अपने दोस्त के साथ खड़ा हुआ था। उसने उसके बड़े भाई बलदेव को बात करने के लिए बुलाया। इसी दौरान गौरव उर्फ काला अपने काले पल्सर मोटरसाइकिल पर आ गया और बलदेव के साथ पहले कालू ने झगड़ा किया। इसी दौरान कमलजीत उर्फ बूमला ने उसके भाई को कमर से पकड़ लिया। वहीं, कालू ने बलदेव की गर्दन व छाती में चाकू मारा। बलदेव को घायल अवस्था में मनीमाजरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नशा करने से रोकता था, इसलिए किया कत्ल

मृतक बलदेव के घरवालों का कहना है कि वह हमेशा नशा करने वाले लड़कों को नशा करने से रोकता था। इसलिए कुछ लड़के उसे पसंद नहीं करते थे। कत्ल करने वाले लड़कों को भी वह नशा करने से रोकता था। इसलिए बलदेव का कत्ल किया गया है। उन्होंने बलदेव के कातिलों को पकड़ कर सजा दिलाने की मांग की है।

चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्त से बाहर

पुलिस का कहना है कि बलदेव की हत्या के मामले में कमलजीत उर्फ बूमला को गिरफ्तार किया है, जबकि चाकू से हमला करने वाला आरोपी गौरव उर्फ कालू गिरफ्त से बाहर है। उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा

सिटी रिपोर्टर | मनीमाजरा

मनीमाजरा किले के पास 26 साल के बलदेव की हत्या सीसीटीवी में कैद हुई है। बलदेव की रविवार देर रात चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी। मनीमाजरा थाने के एसएचओ रंजीत सिंह ने बताया कि बलदेव के भाई विनोद ने हत्या का आरोप आरे वाली गली में रहने वाले कालू पर लगाया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिस स्थान पर बलदेव की हत्या हुई, उसके पास सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा कब्जे में लिया है। फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक बलदेव के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है।

एसएचओ रंजीत सिंह का कहना है कि बलदेव और कालू के बीच पुरानी रंजिश थी। दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ। एक-दूसरे को उन्होंने बुलाना भी छोड़ दिया था। मृतक के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई ट्रांसपोर्ट एरिया सेक्टर-26 में काम करता था। छुट्‌टी करने के बाद जब वह ट्रांसपोर्ट एरिया से घर लौट रहा था तो डेरा साहब गुरुद्वारे के पास कमल उर्फ बूमला अपने दोस्त के साथ खड़ा हुआ था। उसने उसके बड़े भाई बलदेव को बात करने के लिए बुलाया। इसी दौरान गौरव उर्फ काला अपने काले पल्सर मोटरसाइकिल पर आ गया और बलदेव के साथ पहले कालू ने झगड़ा किया। इसी दौरान कमलजीत उर्फ बूमला ने उसके भाई को कमर से पकड़ लिया। वहीं, कालू ने बलदेव की गर्दन व छाती में चाकू मारा। बलदेव को घायल अवस्था में मनीमाजरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...