पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलाग्राम में लगी आग, चल रहा था बैसाखी मेला

कलाग्राम में लगी आग, चल रहा था बैसाखी मेला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलाग्राम में रविवार दोपहर करीब 2 बजे आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही फायर विंग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया है कि आग यहां कलाग्राम में बनी स्टाॅल्स में लगी थी। ये स्टॉल्स बांस की लकड़ी व टाट का इस्तेमाल करके बनाई गई हैं। आग इतनी अधिक थी कि फायर विंग की कई गाड़ियां माैके पर पहुंची। जहां आग लगी, उसके साथ ही बैसाखी मेला चल रहा है। इसमें काफी संख्या में लोग भी मौजूद थे, जो मेला देखने आए हुए थे। आग की सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, फायर विंग के अधिकारियों का कहना है कि मेले में बने किसी भी स्टॉल में आग नहीं लगी है। जिनमें आग लगी है, वे स्टॉल मेले के बाहर थे। ऐसे 10 स्टॉल्स जले हैं जो काफी पुराने बने थे।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ के फायर विंग ने कलाग्राम में आग से बचाव के उचित उपाय न होने के चलते मेले को बंद करवा दिया था। वहीं, कलाग्राम में आग लगने की स्थिति में उपायों पर भी सवाल उठाए गए हैं। अब देखना है कि चंडीगढ़ प्रशासन नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर द्वारा किए गए फायर विंग के नियमों के उल्लंघन पर क्या कार्रवाई करता है।

फायर विंग ने पहले ही किया था अलर्ट, मेले के साथ के 10 स्टॉल्स जले

खबरें और भी हैं...