रेलवे फाटक से मनीमाजरा जाने वाला रास्ता बंद, डाले जा रहे हैं वॉटर पाइप
मनीमाजरा | मॉडर्न कॉम्प्लेक्स रेलवे फाटक से मनीमाजरा जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। वजह ये है कि रेलवे अंडरब्रिज बनने के कारण पेयजल पाइपें डाली जा रही हैं। इसी के चलते यह रास्ता बंद किया गया है। पब्लिक हेल्थ विंग के अधिकािरयों का कहना है कि अभी लोगों को कई दिन और यह रास्ता बंद मिलेगा। इसी के चलते यहां माडीवाला टाउन की ओर से रेलवे फाटक की तरफ जाने वाली सड़क बंद है, लिहाजा लोग इस रास्ते का इस्तेमाल न करें।