पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिक्योरिटी गेट बंद न होने के कारण बढ़ सकती हैं आपराधिक घटनाएं

सिक्योरिटी गेट बंद न होने के कारण बढ़ सकती हैं आपराधिक घटनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीमाजरा | मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में एसोसिएशंस और स्थानीय निवासियों की खींचतान के चलते सिक्योरिटी गेट बंद करने का सिलसिला बंद हो गया है। इसको लेकर आपराधिक घटनाएं बढ़ सकती हैं। गौरतलब है कि मॉडर्न कॉम्प्लेक्स एरिया में सिक्योरिटी गेट्स लगाए गए हैं और इन गेट्स पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए थे। अब एसोसिएशन ने इन गेट्स को बंद करना छोड़ दिया है। इसका फायदा अपराधी उठा सकते हैं। पहले भी गेट बंद न होने के कारण वाहन चोरी आदि की घटनाएं बढ़ गई थी।

खबरें और भी हैं...