पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हर्बल सीड के लिए दिए 40.86 लाख रुपए, न स्टॉक मिला और न पेमेंट

हर्बल सीड के लिए दिए 40.86 लाख रुपए, न स्टॉक मिला और न पेमेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हर्बल सीड के लिए दिए 40.86 लाख रुपए, न स्टॉक मिला और न पेमेंट

मनीमाजरा | माड़ीवाला टाउन के एससीओ नंबर 2263/3 के निवासी सुशील कपूर की शिकायत पर पुलिस ने मुंबई की कंपनी पर एफआईआर दर्ज की है। सुशील कपूर ने पुलिस को बताया कि उसने मुंबई की एक कंपनी से हर्बल सीड खरीदने के लिए संपर्क किया। कंपनी के संजय शाह, मेडम डेसमंड ओलीिवया, डॉ. फ्रेड गॉड्सन व कोस्मोस पेटो ने उसे हर्बल सीड नहीं भेजे। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 420 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि सुशील ने कंपनी को हर्बल सीड खरीदने के लिए 40 लाख 86 हजार रुपए की ऑनलाइन पेमेंट की। कंपनी को जब पेमेंट मिल गई तो सुशील ने सामान भेजने के लिए संपर्क किया। कंपनी लगातार सामान भेजने का वादा करती रही लेकिन भेजा नहीं। बाद में कंपनी ने 15 दिन बाद सुशील का मोबाइल फोन व ई-मेल अकाउंट ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। पुलिस ने लीगल राय लेने के बाद सुशील की शिकायत पर मामले से जुड़े कंपनी के सभी लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...