पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्टी में गुटबाजी पर किरण खेर बोलीं जिन्हें चलानी तक नहीं आती फेसबुक वो भी कर रहे हैं कमेंट्स

पार्टी में गुटबाजी पर किरण खेर बोलीं- जिन्हें चलानी तक नहीं आती फेसबुक वो भी कर रहे हैं कमेंट्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन दिनों भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी को लेकर फेसबुक पर कमेंट्स हो रहे हैं। इसको लेकर सांसद किरण खेर ने लोगों को नसीहत दे डाली कि फेसबुक चलाने वाले होशियार रहें। जबकि किरण खेर अपनी स्पीच को लाइव दिखाना चाहती थी। खुद की फेसबुक चल नहीं रही थी। जब 5 से 7 मिनट तक फेसबुक लाइव नहीं चली तब तक खुद ही किरण खेर इंतजार करती रहीं और भाषण शुरू नहीं किया। खेर के फेसबुक अकाउंट को लाइव ओपन करने के लिए उनके करीबी प्रयास कर रहे थे। जब फेसबुक अकाउंट ओपन होकर लाइव वीडियो चली तब खेर ने भाषण शुरू किया। खेर विकास नगर के कम्युनिटी सेंटर में ई-संपर्क सेंटर का उद्घाटन करने आई हुई थीं।

यहां नगर निगम के मेयर देवेश मोदगिल, पार्षद हीरा नेगी, कनवर राणा, दलीप शर्मा, राजबाला मलिक, सतप्रकाश अग्रवाल, डिप्टी मेयर विनोद अग्रवाल व स्थानीय पार्षद अनिल दूबे, राष्ट्रीय युवा मोर्चा के सदस्य व हिमाचल के सह-प्रभारी सहदेव सलारिया मौजूद थे। उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट देने का आह्वान किया।

एक कर्मचारी से कैसे चलेगा सेंटर-सांसद: इस ई-संपर्क सेंटर का फायदा स्थानीय लोगों को होगा। इसमें केवल एक महिला कर्मचारी की ही ड्यूटी लगाई है। इसको लेकर महिला कर्मचारी ने भी उन्हें अपनी समस्या बताई। खेर ने भी एक ही कर्मचारी की ड्यूटी पर एतराज जताया।

नाम बोलने पर भी जताया एतराज, गुटबाजी पर भी की टिप्पणी: खेर को स्थानीय पार्षद अनिल दूबे ने नामों की सूची सौंपी कि इन लोगों के नाम भाषण में बोलें। इस पर भी सांसद ने एतराज जताया और दोनों बहस करते दिखे। वहीं, भाजपा की गुटबाजी को लेकर भी खेर ने तल्ख टिप्पणी कर कहा कि जिसने कभी क्लास में नोटबुक भी नहीं उठाई वह आजकल फेसबुक चला रहा है। बाद में वे बोल ही गईं- जय बजरंग बली, तोड़ दुश्मन की नली।

खबरें और भी हैं...