पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मीटर रीडर बोले, पुरानी मशीन ही सही, नई से हो रही दिक्कत

मीटर रीडर बोले, पुरानी मशीन ही सही, नई से हो रही दिक्कत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनियां। विद्युत निगम की ओर से मीटर रीडरों को रीडिंग लेने के साथ ही उपभोक्ताओं को बिल देने की योजना से मीटर रीडरों की ओर से तय समय में रीड़िग पूरी करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत मीटर रीडरों एवं लाइन मैन की ओर से डिसकॉम के अधिकारयों से की है। जिसमें कहा गया है कि निगम की ओर प्रत्येक मीटर रीडर को मोबाइल एवं मौके पर ही बिल निकालने के लिए प्रिंटर मशीन दी गई थी। लेकिन कुछ दिन पहले पुरानी मशीन एवं मोबाइलों को निगम की ओर से जमा करा लिया गया और निगम की ओर से नई कंपनी की प्रिंटर मशीन एवं मोबाइल दिए गए हैं। जिसमें प्रिंटर मशीन की गति काफी धीमी होने के कारण मीटर रीडर की ओर से दिनभर काम करने के बावजूद भी 10 से 12 बिल ही निकाल पा रहे है। ऐसे में मीटर रीडरों की ओर से तय समय में मीटरों की रीडिंग पूरी नही हो पा रही है। जिसे लेकर मरेना जीएसएस से जुड़े सभी जाइन मैनों की ओर से निगम के सहायक अभियंता राजाखेड़ा को निगम के अधिशाषी अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता, सहायक राजस्व अधिकारी एवं मुख्य लेखा अधिकारी डिस्कॉम से की है।

खबरें और भी हैं...