बिरौंधा में शार्ट सर्किट से लगी आग,15 हजार का भूसा जला
ग्राम पंचायत बिरौंधा के गांव रावतपुरा में खेतों पर बने भूषा के कूप में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। जिसमें करीब 15 हजार रुपए का भूसा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
ग्राम विकास अधिकारी जीतेंद्र शर्मा ने बताया कि बिरौंधा निवासी गब्बर, ठकुरी, हरीचंद पुत्र रामअवतार जाटव का रावतपुरा के पास बने कुए पर कूपों में भूसा भरा हुआ था। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे कूप के पास से जा रही विद्युत केबिल से स्पार्किंग होने से कूप में आग लग गई। आग की लपटों के देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन आग पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पास की बोरिगों से पाइप डालकर आग पर काबू पाया। तब तक कूप में रखा भूसा जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम विकास अधिकारी जीतेंद्र शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि वारंटी बौहरे, पटवारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने आग के कारणों की जानकारी ली तथा आग से हुए नुकसान का आंकलन कर मौका पर्चा तैयार किया गया।
मनियां. भूसा के कूप से निकलती आग की लपटें।