पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधंड़ से बसईनवाब में कई घरों की दीवारें और छत गिरीं, बारिश से राहत

अधंड़ से बसईनवाब में कई घरों की दीवारें और छत गिरीं, बारिश से राहत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसईनवाब क्षेत्र में गिरी एक मकान की छत।

जिलेभर में कई स्थानों पर गिरे विद्युत पोल और पेड़, जन-जीवन अस्तव्यस्त

भास्कर संवाददाता|बसईनवाब

शनिवार शाम को बसई नवाब क्षेत्र की निकटवर्ती कई ग्राम पंचायतों मे तेज अंधड़ ने फिर से जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। गांव बदरिका मे बनवारी पुत्र नारायण सिंह त्यागी के मकान की करीब एक दर्जन पट्टी टूट गई। बदरिका के ही जयप्रकाश त्यागी, बिजेंद्र सिंह की पक्की दीवार ढह गई तथा कैलाशी बघेल की टीन शेड उड़ गई।

गनीमत यह रही कि इस दौरान परिवार के सभी लोग घर के बाहर बरामदे मे खड़े थे। वहीं निधेरा कला मे सरपंच दामोदर प्रसाद शर्मा की 30 फीट लंबी पक्के मकान की दीवार गिर गई। ग्राम पंचायत मूसलपुर, नगला खरगपुर , भदियाना और निधेरा कला के कई गांवों मे अंधड़ और तूफान से काफी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि अंधड़ शाम करीब 4 बजे 10-15 मिनट के लिए आया।

20 मिनट तक तेज बारिश से जलभराव

मनियां | शनिवार की शाम को मौसम में आए बदलाव के साथ ही मनियां क्षेत्र के कई हिस्सों में तेज हवा के साथ 25 मिनट तक हुई लगातार बारिस से मौसम सुहाना हो गया। शनिवार को सुबह से सूर्य की तपन से लोग परेशान देखे गए तो वहीं शाम को करीब 3 बजे मौसम का एकाएक मिजाज बदला। आसमान में बादल छाए और तेज हवा चलने लगी। जिससे लोगों को अंधड़ आने का भय सताने लगा, लेकिन अंधड़ नही आया और तेज हवा के साथ ही यूपी सीमा से सटे कई गांवों में बारिस शुरू हो गई। जो करीब 25 मिनट तक होती रही। जिससे मौसम में नमी आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। जसूपुरा निवासी राजकुमार ने बताया कि क्षेत्र के जसूपुरा, बरैठा, पदमापुरा, इंछापुरा, पटी कुसेड़ा सहित कई गांवों में बारिश से रास्तों के साथ ही खेतों में भी पानी भर गया।

सैंपऊ | कस्बा सहित इलाके में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है आधे घंटे से अधिक समय तक हुई बारिश के कारण मौसम खुशनुमा हो गया लोगों को धूल भरी आंधी से से राहत मिल गई।कई दिनों से इलाके में पड़ गई तेज गर्मी के कारण लोगों को परेशानी में देखा जा रहा था। बीती रात को भी कई स्थानों पर मामूली बूंदाबांदी देखी गई। जो शनिवार को दोपहर होते-होते तेज बारिश में बदल गई। आधे घंटे तक बारिश से लोगों को तेज धूप एवं गर्मी से राहत मिली है।

खबरें और भी हैं...