गर्मी की छुट्टियां होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के युवा अपना समय खेलों में लगा रहे है। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्र में एक के बाद एक खेल प्रतियोगिता शुरू हो रही है। जिसमें गांव के युवा बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है। जिसके तहत एक प्रतियोगिता का समापन तो दूसरी का उद्घाटन का दौर चल रहा है। प्रतियोगिताओं में युवा खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे है। दर्शकों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कस्बा मनियां में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। जिसमें डेंजर क्लब जूनियर ने रिंकू पोसवाल की अगुवाई वाली टीम थाना क्लब के बीच खेला गया। जिसमें थाना क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 64 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने पहुंची डेंजर क्लब की टीम ने सुरेंद्र के 6 छक्कों की मदद से 3 विकेट से फाइनल में जीत हासिल की। जिसमें जीतू को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस अवसर पर कप्तान कुट्टो पोसवाल, विराट महेंद्र, ब्रजमोहन, लेखराज, जसवंत, ओमवीर, मोनू, मानवेन्द्र, अजित, सतेंद्र, सुरेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
खेल समाचार
मनियां। जीत का जश्न मनाते मनियां डेंजर क्लब के खिलाड़ी।
नवापुरा की टीम ने 15 रनों से जीता उद्धघाटन मैच
पंचायत चपरौली के गांव नयापुरा में क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश मंत्री सरपंच हिनौता जयवीर सिंह पोसवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाब सिंह गुर्जर ने की एवं विशिष्ट अतिथि युवा गुर्जर महासभा के जिला संरक्षक मंडलेश्वर सिंह गुर्जर रहे।
पोसवाल ने कहा ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण प्रतिभा निखर कर आती है और उन्हें जिला एवं राज्य स्तर के साथ ही नेशनल पर खेलने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की प्रतियोगिताएं समय-समय पर होते रहनी चाहिए। इससे युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा मिलता है। विशिष्ट अतिथि गुर्जर ने कहा कि युवाओं का खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है। अध्यक्षता करते हुए पंजाब सिंह गुर्जर ने कहा गांव में खेलने वाले बच्चे जब जिला एवं राज्य स्तर पर खेलकर अपने गांव का नाम रोशन करते हैं तो गांव के लोगों को बहुत खुशी होती है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच राढ़ोली तथा नयापुरा की टीम के बीच खेला गया नयापुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 202 का लक्ष्य दिया। जिसमें लक्ष्य का पीछा करने पहुंची राढ़ोली की पूरी टीम 185 रन पर ऑल आउट हो गई। नयापुरा टीम ने 15 रन से उद्घाटन मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सचिन गुर्जर रहे। इस अवसर पर कमोदा गुर्जर, पंजाब सिंह, वकील सिंह गुर्जर, जगन्नाथ गुर्जर, महावीर गुर्जर, बंटी गुर्जर, पालेंद्र सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।