मनियां | जीटी रोड स्थित गांव महाराजपुरा कुंजगिरि समाधि पर श्रीश्री 1008 पागल बाबा उदासीन अवधूत के सानिध्य में रविवार से विष्णु यज्ञ एवं रासलीला कार्यक्रम का आयोजन रविवार को सुबह 8 बजे से कलशयात्रा के साथ प्रारंभ किया जाएगा। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह आठ बजे कलश यात्रा एवं अग्नि स्थापना की जाएगी। सात दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में रोजाना सुबह 8 बजे से यज्ञशाला एवं हवन का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक रासलीला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए समाधि स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वही हवन कुंडी भी तैयार कर ली गई है। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तजन भाग लेंगे।
मनियां. समाधि स्थल पर बनाई गई कुंडियां।