पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलिदान दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की पुण्य तिथि

बलिदान दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की पुण्य तिथि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसेड़ी. राजीव गांधी की पुण्य तिथि में मौजूद कांग्रेसी।

बसेड़ी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि कार्यालय पर कांग्रेसियों द्वारा बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र सिंह परमार ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीसीसी सदस्य लाखन सिंह रहे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने कहा कि राजीव गांधी हमेशा ही युवाओं के हितैषी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे। जिन्हें लोग आज भी याद करते है। मुख्य अतिथि लाखन सिंह ने कहा कि राजीव गांधी हमेशा युवाओं को राजनीति में आने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्हें हमेशा सूचना क्रांति के रूप में जाना जाएगा। खिडोरा सरपंच ध्रुवेंद्र सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को विश्व मंच पर सम्मान दिलाया। साथ ही उनके द्वारा ही भारत हमेशा कंप्यूटर व सूचना तकनीकी के रूप में जाना जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष रामबली शर्मा ने किया।

गांधी देश हित में हमेंशा करते रहे कार्य: शर्मा

मनियां।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनियां तथा राजाखेड़ा की ओर से संयुक्त रूप से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष राजाखेड़ा साकेत बिहारी शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी द्वारा देश में किए गए देश हित कार्यों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए राजीव गांधी ने देश के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए, जिन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी सचिव राजेश सिकरवार ने कहा कि राजीव गांधी की देन है कि देश में आज प्रत्येक कार्य कंप्यूटर से किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मूला सिंह तोमर, राजेंद्र कंसाना, श्रीभगवान शर्मा, शेलू कंसाना, शेखर सक्सेना, रवि सिकरवार मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...