पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अशोक कोठारी बने अंबेडकर कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष

अशोक कोठारी बने अंबेडकर कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनियां। कस्बा के हाट मैदान में सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें अशोक कोठारी को अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में पर्वेक्षक मांगीलाल आर्य तथा कुमार सेन ने अध्यक्षता की। जिसमें मनियां ब्लाक कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव कराया। जिसमें रामसिंह बाबू, रामशरण अध्यापक, भजनलाल अध्यापक को संरक्षक बनाया गया। वहीं व्याख्याता अशोक कोठारी को अध्यक्ष तथा सुरेशचंद्र अध्यापक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्यामचंद अध्यापक को महासचिव, झम्मन सिंह को कोषाध्यक्ष, रामवीर सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। बैठक में बहादुर सिंह, सुंदर सिंह, राजेंद्र सिंह, भूपसिंह, सुनीता, हरदयाल, मानसिंह, रवि, बच्चूसिंह, धर्मवीर, पातीराम, हेमलता, भूरीसिंह, सोबरन सिंह, संदीप, प्रदीप, देवेंद्र, राजेश, संतोष अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर कोठारी ने कहा कि सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...