रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात अधेड़ का शव
मनियां। थाना क्षेत्र में आगरा-ग्वालियर रेलवे ट्रैक पर बुधवार को भवानी शंकर का पुरा के पास एक अज्ञात अधेड़ का छत विछत अवस्था में शव मिला है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की कोशिश की गई लेकिन लोगों द्वारा शव की शिनाख्त नहीं की गई। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। जिले के सीमावर्ती जिलों को भी सूचना दे दी गई है।