पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21 से 23 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कर्मचारी, अटकेंगे कई काम

21 से 23 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे कर्मचारी, अटकेंगे कई काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनियां| पंचायती राज सेवा परिषद के साथ 24 जून 2017 को सरकार के साथ हुए लिखित समझौता को लागू नही किए जाने के विरोध में 21 मई से 23 मई तक जिले के समस्त विकास अधिकारी पंचायत प्रसार अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। जिससे जिले में पंचायतीराज के सभी कार्य प्रभावित रहेंगे ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़गा।

परिषद के पदाधिकारयों की ओर से शुक्रवार को एडीएम एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को सामूहिक अवकाश पर जाने का ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है परिषद के पदाधिकारयों के साथ पूर्व में राज्य सरकार की ओर से 12 सूत्री मांगों को लेकर लिखित में समझौता किया गया था। जिन्हें सरकार की ओर से अभी तक लागू नही किया गया है। इसी को लेकर परिषद के सभी कार्मिकों ने तीन दिन के अवकाश पर जाने का फैसला लिया है। पंचायती राज के कार्मिकों के अवकाश पर जाने के बाद जिले में सरकार की ओर से चल रही पंचायती राज की विभिन्न योजनाएं प्रभावित होगी। ज्ञापन देने वालों में पंचायत प्रसार अधिकारी रामभारत गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार तोमर, प्रवीण शर्मा, जगदीश गुर्जर, परमाल सिंह आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...