मनियां। राजाखेड़ा ग्रामीण मण्डल द्वारा 1998 पोखरण परमाणु परीक्षण के गौरवमय 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में युवा शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो मरैना मण्डल अध्यक्ष बनवारी लाल ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामहेत कुशवाह, विशिष्ट अतिथि भाजपा राजाखेडा मण्डल अध्यक्ष नागवेन्द्र सिंह, मरैना मण्डल अध्यक्ष रामवीर शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख रामवती, बाचाराम बघेल, धीर सिंह जादौन, डाॅ.विष्णु शर्मा, नायला भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुन्दर सिंह रहे। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने एक स्वर में पार्टी को मजबूत करते हुए युवाओं से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया और कहा कि मई 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने पोखरण में पांच परमाणु परीक्षणों को सफलता पूर्वक अंजाम देकर सम्पूर्ण विश्व को भारत की ताकत का दमदार एहसास कराया। युवा विश्व पर तेजी से आगे बढ़ते भारत की रीढ़ है। उनकी समुचित भागीदारी से ही भारत एक नई विश्व शक्ति बन रहा है। राजस्थान में युवा शक्ति के सहयोग से राजस्थान की यशस्वी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा पुनः सरकार बनाने में सफल रहेगी। इस मौके पर हुकमसिंह, वासुदेव शर्मा, अलवेल सिंह राना, मोहनप्रकाश, संजू उदैनियां, दामोदर सिंह आदि मौजूद थे।