ग्राम विकास अधिकारी संघ की ओर से राज्य सरकार से की जा रही एक और मांग को पूरा करते हुए गुरूवार को आदेश जारी करते हुए विकास अधिकारयों की ओर से ग्राम विकास अधिकारियों के चार्ज को पंचायत प्रसार अधिकारी एवं कनिष्ठ सहायक एवं पंचायत सहायक को दे दिया जाता था। जिस पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए आदेश जारी कर कहा है कि ग्राम विकास अधिकारियों के चार्ज को अन्य कार्मिकों को दिए जाने से ग्राम पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं का कार्य बाधित होता है एवं बार बार चार्ज बदलने से कार्मिकों में असंतोष भी पैदा होता है ऐसे में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से आदेश जारी कर ग्राम विकास अधिकारी का पद रिक्त होने तथा लंबे अवकाश पर जाने पर नजदीक वाली ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को ही दिया जा सकेगा। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में किसी अन्य कार्मिक को ग्राम विकास अधिकारी का चार्ज दिया हुआ तो तत्काल प्रभाव से नजदीकी ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी को दिया जाए। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि इस समस्या को लेकर संघ की ओर से बार बार मांग की जा रही थी। उन्होने बताया कि पदनाम परिवर्तन के बाद सरकार का दूसरा बड़ा फैसला ग्राम विकास अधिकारयों के लिए किया गया है। जिसका सभी ग्राम विकास अधिकारयों ने खुशी जताई है। आदेश मिलने के बाद संघ के पदाधिकारियों ने सरकार का आभार जताते हुए फैसले का स्वागत किया। इस अवसर पर संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, महामंत्री जीतेंद्र शर्मा, संदीप शर्मा, सुशील भरद्वाज,रामगोपाल जाट, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीभान सिंह गुर्जर सहित ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।