पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीवन का लक्ष्य तय करके ही मिलती है मंजिल:शास्त्री

जीवन का लक्ष्य तय करके ही मिलती है मंजिल:शास्त्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनियां। दिहौली थाना क्षेत्र के गांव गुनपुर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन भागवताचार्य पंडित मुकेश शास्त्री ने कहा कि जो मानव भाग्यशाली होते हैं उन्हीं को भगवान की कथा उत्सव में शामिल होते हैं। गीता के सार को आत्मसात करके कलियुग के प्रभाव से मुक्ति दिलाकर युवाओं की ताकत को सही रास्ते पर लाया जा सकता है। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को सद्गुणों और सद्विचारों पर अमल करने का आव्हान किया है। कंस एक आततायी, अत्याचारी, नृशंस राजा है। जो माखन युवाओं के पोषण के लिए उपलब्ध होना चाहिए, वह कंस कर के रूप मे सारा हड़प रहा है। कंस का लगातार अत्याचार बढऩे पर कृष्ण ने कंस वध किया। उन्होंने कहा कि जीवन का लक्ष्य निर्धारित करके ही जीव अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है। व्यक्ति संसार रूपी सागर को ज्ञान रूपी नाव से पार तो कर सकता है, लेकिन उसमें प्रेम रूपी नाविक जरूर होना चाहिए। ज्ञान और प्रेम के माध्यम से ईश्वर को पाया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...