- Hindi News
- National
- एसडीएम ने पार्वती नदी क्षेत्र से बजरी परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े
एसडीएम ने पार्वती नदी क्षेत्र से बजरी परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े
सैंपऊ. पुलिस को सुपुर्द किया बजरी से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली।
भास्कर संवाददाता|सैंपऊ
थाना इलाके की पार्वती नदी में एसडीएम विनोद कुमार मीणा ने पुलिस के सहयोग से छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया। अचानक प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया और नदी से होते हुए फरार हो गए। उपखंड अधिकारी ने नदी से एक बजरी भरा हुआ और एक खाली ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया है। जिन्हें कार्रवाई के लिए खनिज विभाग के सुपुर्द कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित पार्वती नदी से बजरी दोहन की लगातार शिकायत मिल रही थी। आज पुलिस टीम को साथ लेकर तसीमों घाट स्थिति बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया। जहां कुछ माफिया ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गए। जिन्हें चिह्नित कर लिया है। वहीं मौके से बजरी से भरे दो ट्रैक्टर ट्रालियों को जब्त किया है। उपखंड अधिकारी मीणा ने खनिज विभाग को नियमानुसार जुर्माना वसूल करने के निर्देश दिए है। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन द्वारा बजरी माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। इलाके में बजरी माफिया लंबे अरसे से सक्रिय बने हुए है। जिनके खिलाफ प्रशासन सख्त कदम उठाएगा। कार्रवाई में तहसीलदार देवीराम मीणा सहित पुलिस बल मौजूद था।
चंबल रेता से भरे दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े एक आरोपी गिरफ्तार
मनियां। चंबल घड़ियाल संरक्षित क्षेत्र से चोरी छिपे चंबल रेता ले जाते हुए पुलिस ने दो ट्रैक्टर ट्रॉली को जप्त किया है तथा एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि चंबल नदी से दो ट्रैक्टर ट्रॉली चंबल रेता भरकर आ रहे है जिस पर थाना प्रभारी मय जाप्ता के मांगरोल गांव के पास पहुंचे जहां ट्रैक्टर चालक पुलिस को देख ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे जिस पर पुलिस ने मौके पर एक आरोपी चालक को प्रताप सिंह पुत्र द्वारिका प्रसाद गुर्जर निवासी सिजरोली गिरफ्तार कर लिया तथा वही दूसरे ट्रैक्टर को मिश्रियापुरा गांव के पास से जपत किया गया है। जहां पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं उन्होंने चंबल रेता माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। इसमें किसी भी प्रकार की कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।