पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनियां में 6 माह से हाईवे किनारे बना नाला अवरुद्ध, सर्विस रोड पर जमा हो रही गंदगी

मनियां में 6 माह से हाईवे किनारे बना नाला अवरुद्ध, सर्विस रोड पर जमा हो रही गंदगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बा में एनएचएआई के अधिकारयों की हठधर्मिता का मामला देखा जा रहा है। कस्बा से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन पर मांगरोल तिराहे के पास नाला अवरुद्ध होने से हाईवे की सर्विस रोड पर नाले का गंदा पानी एकत्रित हो रहा है। जिसकी शिकायत लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारयों से की है, लेकिन अधिकारियों की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यही कारण है कि कस्बा के लोग अब विभागीय अधिकारियों से शिकायत करना भी बंद कर दिया है। जिससे सर्विस रोड पर कीचड़ जमा हो गई। इससे लोगों को आवागमन में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा निवासी बबलू त्यागी, राजेंद्र सविता, हेमंत शर्मा, पूरन जैन, कौशल शर्मा, सुज्जो सविता आदि ने बताया कि छह माह से हाईवे के किनारे बना नाला रुका पड़ा है। जिसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कर्मचारियों की ओर से दो माह पूर्व नाले की सफाई के नाम पर मात्र खानापूर्ति कर दी गई। जिससे कुछ दिन बाद ही नाला रुकने से गंदा पानी सर्विस रोड पर जमा होने लगा।

उन्होंने बताया कि शनिवार को हुई हल्की बारिस के बाद नाले का गंदा पानी सर्विस रोड पर एकत्रित हो गया। जिससे दुकानदारों एवं ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने के लिए कीचड़ से होकर निकलते हुए देखा गया।सरपंच ग्राम पंचायत मनियां का कहना है कि ग्राम पंचायत की ओर से एनएचएआई के अधिकारियों को कई बार नाला अवरुद्ध होने की शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों की ओर से नाले को साफ नहीं कराया जा सका है। ऐसे में कस्बा में हाईवे की सर्विस रोड पर गंदगी का आलम बना हुआ है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मनियां. नाला रुकने से हाईवे के सर्विस रोड पर जमा कीचड़ एवं गंदगी।

खबरें और भी हैं...