मनियां। ग्राम पंचायत जाटौली मे समाज सेवी अशोक बघेल ने लोगों को श्रमिक कार्ड से होने वाले लाभ के बारे में बताया। बघेल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन श्रम विभाग मे पंजीकरण कराये। जिससे होने वाले लाभ को उठा सके। श्रमिक कार्ड से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि श्रमिक कार्ड बनने के बाद दो बेटियों की शुभ शक्ति योजना पर 55.55 हजार रुपये की की सरकारी सहायता राशि, जमीन का पट्टा होने पर 1 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि, दुर्घटना होने पर 30 हजार से 5लाख रूपये की सहायता राशि, लड़के के जन्म पर 20हजार लड़की के जन्म पर 21 हजार रुपये की सहायता राशि। कक्षा 6 से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की सुविधा दी जाती है। पप्पू लोधा ने बताया कि श्रमिक कार्ड को 18 वर्ष से 58 वर्ष का कोई भी पुरुष व महिला ये कार्ड बनवा सकते हैं। इस मौके पर ग्रामीण रामू मथुरिया,भगवानदास, लाचारी, वंदना,भारत, रामकटोरी, रामबेटी, विजय सिंह, रिंकू, सूरज, अनिल, सन्नी आदि मौजूद थे।
मनियां. ग्रामीणों को श्रमिक कार्ड से मिलने वाले लाभ की जानकारी देते बघेल।