सोलपोड़ा में खाना बनाने के दौरान युवती झुलसी
चाईबासा| मंझारी सोलपोड़ा की 20 वर्षीया युवती आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया, जहां पर घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार युवती का शरीर 90 प्रतिशत झुलस गया है। युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है।