दुष्कर्म के खिलाफ महिला कांग्रेस का राज्यव्यापी काला दिवस कल
रांची | दुष्कर्म और हिंसा के खिलाफ महिला कांग्रेस का राज्यव्यापी काला दिवस सह धरना मंगलवार को आयोजित होगा। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष आभा सिन्हा ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि इस विरोध कार्यक्रम से समाज के हर वर्ग को जोड़ें। आभा ने आरोप लगाया कि जब से केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार आई है, गैंग रेप और लड़कियों की हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं। झारखंड के भी मनोहरपुर, मैकलुस्कीगंज, नोवामुंडी, घाघरा आदि क्षेत्रों में ऐसी ही घटनाएं हुई हैं। रांची की मारवाड़ी काॅलेज की छात्रा अफसाना को भी जलाकर मार दिया गया।