पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनोहरपुर : चालान के अभाव में चिरिया माइंस में 9 दिनों से लौह आयस्क ढुलाई ठप

मनोहरपुर : चालान के अभाव में चिरिया माइंस में 9 दिनों से लौह आयस्क ढुलाई ठप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुर | माइनिंग चालान के अभाव में विश्व प्रसिद्ध चिरिया माइंस से विगत नौ दिनों से लौह-अयस्क की ढुलाई ठप है। ढुलाई ठप होने के चलते सेल व माइंस ठेकेदार को रोजाना 20 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि माइंस ठेकेदार नारायणी संस प्रा. लि. को अगले 4 -5 दिनों में मसले का हल निकल जाने की उम्मीद है। इधर परिवहन कार्य बंद होने की वजह से परिवहन कार्य मे लगे करीबन एक सौ वाहनों के पहिए थम गए हैं। वाहनों में काम करनेवालों के समक्ष अब विकट स्थिति आ गई है।

वहीं परिवहन नहीं होने की वजह से रोजाना लगभग 2 हजार टन लौह अयस्क का परिवहन नहीं हो पा रहा है। यस्क के मनोहरपुर साइडिंग तक नहीं आने की वजह से इनका रेल द्वारा परिवहन भी रुक गया है। जानकारी के अनुसार साइडिंग से प्रतिमाह 18-20 रैक लौह अयस्क का परिवहन साइडिंग से होता है, जिसे सेल के बर्नपुर, दुर्गापुर आदि इस्पात कारखानों को भेजा जाता है। इस लिहाज से देखा जाए, तो रेलवे को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जाता है कि चिरिया माइंस के लीज डीड का कार्य पूरा नहीं होने के कारण खनन विभाग से परमिट जारी नहीं हो रहा है। लिहाजा परिवहन कार्य ठप पड़ा हुआ है।

खबरें और भी हैं...