पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनोहरपुर रेलवे क्वार्टर में नाबालिग छात्रा से रेप मामले में रेलकर्मी को जेल, दो की तलाश

मनोहरपुर रेलवे क्वार्टर में नाबालिग छात्रा से रेप मामले में रेलकर्मी को जेल, दो की तलाश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुर| मनोहरपुर पुलिस ने पिछले शनिवार को रेल क्षेत्र स्थित एक क्वार्टर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में मंगलवार को एक रेलकर्मी एसएस पासवान को जेल भेज दिया गया। उस पर घटना के वक़्त मुख्य आरोपी श्यामबिहारी साहू के कहने पर क्वार्टर के बाहर दरवाजे में ताला लगाने का आरोप है। मनोहरपुर डीएसपी राममनोहर शर्मा ने बताया कि पासवान को सोमवार को उसके क्वार्टर से गिरफ्तार किया गया है। कहा कि मुख्य आरोपी श्यामबिहारी के अलावा क्वार्टर मालिक सह रेलकर्मी शिवनाथ नायक को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दूसरी ओर रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण-पूर्व रेलवे के गार्डनरीच, कोलकाता कार्यालय ने भी इस मामले में संज्ञान लिया है। मुख्यालय ने संबंधित विभाग को जल्द ही रिपोर्ट देने को कहा है, ताकि आगे की विभागीय कार्रवाई की जा सके।

खबरें और भी हैं...