छारसा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
ग्राम छारसा जोहड़े स्थित संत किशनदास की तपोस्थली मंदिर परिसर में शनिवार को संत छीतर दास के सानिध्य में विशाल मेले व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर पंगत प्रसादी ली। मेले में विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने छत्र चढ़ाया। जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में शुक्रवार रात्रि से ही भक्तों का जमावड़ा शुरू हो गया तो शुक्रवार शाम तक जारी रहा।
मेला स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वही संत किशनदास जी के धूणे और किशनदास मंदिर परिसर और बलदाऊ की मूर्तियों का मनोहारी श्रंगार किया गया। मंदिर परिसर को भव्य रोशनी से जगमगाया गया। मेला कमेटी अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल बताया कि मेले में रात भर स्थानीय एवं बाहरी गायक कलाकारों की और से संत किशनदास एवं भगवान की शान में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। दिन में नहडा कार्यक्रम व भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। संत छीतर दास के सानिध्य में हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया। मेले में श्रद्धालुओं ने पूजा- अर्चना की व जात झडूले उतारे। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई व बड़े- बड़े झूले लगाए गए। जिनका लोगों ने जमकर लाभ उठाया। कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह, पीसीसी सदस्य आलोक बेनीवाल,भाजयुमो के प्रदेश मंत्री देवायुष सिंह,गिरधारीलाल,पूर्व उप प्रधान शिंभू लांबा सहित कई राजनेता पहुंचे। इस दौरान संत समाज के कालीदास महाराज, मोहनदास महाराज, बिहारीदास महाराज सहित कई संत मौजूद थे। कार्यक्रम में मेला कमेटी के गौरीशंकर अग्रवाल,लालचंद अग्रवाल,प्रकाश जाट,नाथू निठारवाल सहित कई लोग मौजूद रहें।
भंडारा हुआ : मेले के दौरान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने पंगत प्रसादी ली।
विधानसभा उपाध्यक्ष ने ठाकुर जी के चढ़ाया मुकुट
विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह ने छारसा मंदिर में ठाकुर जी की प्रतिमा के लिये चांदी के मुकुट भेंट किया।इस मौके पर ग्रामीणों की और से विधानसभा उपाध्यक्ष का सम्मान किया गया।
हनुमानजी का मेला
आंधी| कस्बे स्थित रामतलाई में शनिवार को हनुमानजी के विशाल मेले का आयोजन हुआ। मेले की पूर्व रात्रि को मंदिर परिसर में कलाकारों द्वारा रात्रि जागरण किया गया और शनिवार को विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया और मेले में हनुमानजी दर्शन कर सुख समृद्वि की प्रार्थना की।